मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
बॉलीवुड

टोरंटो फिल्म फेस्टिवलः करण ने बांधे प्रियंका की तारीफों के पुल

Rakesh

कनाडा में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में करण से प्रियंका को लेकर कई सवाल पूछे गए।जिस पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड फिल्में करने के फैसले पर पर प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका इस कामयाबी को डिसर्व करती हैं।

priyanka and karan
शेयर करें

मुंबई। कनाडा में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हाल ही में करण से प्रियंका को लेकर कई सवाल पूछे गए।जिस पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड फिल्में करने के फैसले पर पर प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा कि प्रियंका इस कामयाबी को डिसर्व करती हैं। जिस तरह से उन्होने अपने करियर को प्लान किय हैं वो काबिलेतारीफ है। उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों में मिली कामयाबी के लिए प्रियंका की मेहनत और लगन को कारण बताया है।

फिल्म फेस्टिवल के दौरान करण जौहर से पूछा गया कि इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड में बेहतरीन काम कर रही हैं। प्रियंका की कामयाबी और बॉलीवुड से हॉलीवुड शिफ्ट होने के उनके फैसले के बारे में आप क्या सोचते हैं ? इस पर करण जौहर ने कहा कि उनका ये फैसला फैंटास्टिक था। उन्होंने कहा- प्रियंका को स्टेप बाई स्टेप आगे बढ़ते देख अच्छा लगता है।

करण जौहर ने कहा- मुझे खुशी है कि आज प्रियंका को वो खुशी और कामयाबी हासिल हो चुकी है जो वो हमेशा से चाहती थीं, वो भी अपनी शर्तों पर।

शेयर करें