मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

एयरपोर्ट पर बिंदास लुक में अनुष्का शर्मा ने जीता फैंस का दिल

Rakesh

नुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर बेहद कूल लुक में स्पॉट हुईं। अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। फ्रांस के लिए रवाना होते समय अनुष्का कैमरे की नजरों से नहीं बच पाईं और एयरपोर्ट से उनका ब्लैक एंड व्हाइट लुक वायरल हो गया।

anushka sharma
शेयर करें

मुंबई। फिल्म जगत की सबसे बेहतरीन अदाकारा और अपनी एक्टिग से लोगों के दिलों में राज करने वाली अनुष्का शर्मा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब अनुष्का शर्मा कान्स में डेब्यू करने वाली हैं। जिसके लिए वो फ्रांस रवाना हो गई हैं।

अनुष्का शर्मा एयरपोर्ट पर बेहद कूल लुक में स्पॉट हुईं। अनुष्का शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। फ्रांस के लिए रवाना होते समय अनुष्का कैमरे की नजरों से नहीं बच पाईं और एयरपोर्ट से उनका ब्लैक एंड व्हाइट लुक वायरल हो गया। बता दें कि एयरपोर्ट पर अनुष्का फुल ब्लैक और व्वाइड कॉन्ट्रास्ट ड्रेसिंग में दिखाई दी, जिसमें वे काफी बिंदास लग रही थीं।

कांस में अनुष्का का डेब्यू

मुंबई एयरपोर्ट लुक के लिए अनुष्का ने ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टी-शर्ट और कैप पहनी हुई थी। अपने कैजुअल लुक के साथ उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगाया हुआ था जिससे वो काफी डैशिंग दिख रही थीं।इसके साथ ही अनुष्का ने व्हाइट स्नीकर्स भी पहने हुए थे। एयरपोर्ट पर चलते हुए अनुष्का ब्लैक कलर का  मास्क लगाती नजर आईं। उन्होंने  एक स्लिंग बैग भी पहना हुआ था जिसका रंग भी ब्लैक ही था।

फैंस को अनुष्का शर्मा के लुक का इतंजार

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा कांस 2023 में हॉलीवुड आइकन केट विंसलेट के साथ सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करेंगीं। ऐसे में फैंस को उनके कांस लुक का बेसब्री से इतंजार है। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी। यह फिल्म वूमेन क्रिकेट की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी से इंस्पायरड हो जो कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

शेयर करें