मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

J&Kः बारामूला में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया, ड्रोन से रखी जा रही इलाके पर नजर

Rakesh

जम्मू और कश्मीर में सेना ने आतंकियों पर शिकंजा कस दिया है। आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना लगातार ड्रोन से इलाके पर नजर रख रही है। सेना ने उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है और तीन आतंकियों को मार गिराया है।

army
शेयर करें

बारामूला। जम्मू और कश्मीर में सेना ने आतंकियों पर शिकंजा कस दिया है। आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सेना लगातार ड्रोन से इलाके पर नजर रख रही है। सेना ने उड़ी सेक्टर में एलओसी के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है और तीन आतंकियों को मार गिराया है।

उधर, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग इलाके में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ अब भी जारी है। सेना आतंकियों की खोजबीन के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है, जिसके कैमरे में आंतकियों की मूवमेंट भी कैद हुई है। आतंकी पहाड़ी और जंगल में छिपे हुए हैं।

सेना ने आतंकियों को मारने के लिए घेर लिया है पहाड़ी को 

सुरक्षाबलों का कोकेरनाग के गडूल के वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। सेना ने आतंकियों को मारने के लिए पहाड़ी को घेर लिया है। क्वाडकॉप्टर, ड्रोन व अन्य आधुनिक उपकरणों से आतंकियों पर नजर रखी जा रही है। अभियान में पैरा कमांडो ने भी मोर्चा संभाल लिया है। घने जंगल और पहाड़ी इलाका होने के कारण इस विशेष दस्ते को उतारा गया है।

इसके अलावा पहाड़ी पर आतंकियों के ठिकाने पर रॉकेट दागे गए हैं। इसके पहले शुक्रवार को बारामुला में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस और और सेना की संयुक्त टीम ने यहां दो आतंकवादी मददगारों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी घाटी में लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे। उनके पास से हथियार और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। इनमें से एक की पहचान जैद हसन मल्ला पुत्र गुलाम हसन मल्ला निवासी मीर साहब, बारामुला के रूप में की गई। जबकि दूसरे की पहचान मोहम्मद आरिफ चन्ना पुत्र नजीर अहमद चन्ना निवासी स्टेडियम कॉलोनी बारामुला के तौर पर हुई है।

शेयर करें