मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

वेब सीरीज XXX में दिखाए गए आपत्तिजनक दृश्यों पर एकता कपूर, मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

इंडिया वॉइस

वेब सीरीज XXX में दिखाए गए एक सैनिक की पत्नी से संबंधित कई आपत्तिजनक दृश्य की वजह से बिहार की एक अदालत ने एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट (Arrest Warrant) जारी किया है.

शेयर करें

Web series XXX:फेमस टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर पड़ी संकट में क्यूकी उनके और उनकी माँ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ उनकी वेब सीरीज ‘XXX’ सीजन 2 में कथित तौर पर सैनिकों का अपमान करने और उनके परिवार के सदस्यों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया। न्यायाधीश विकास कुमार की अदालत ने एकता कपूर और उनकी मां के खिलाफ एक पूर्व सैनिक और बेगूसराय निवासी शंभू कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सैनिक शंभू कुमार ने 2020 में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सीरीज ‘XXX’ (सीजन-2) में एक सैनिक की पत्नी से संबंधित कई आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं. शंभू कुमार के वकील हृषिकेश पाठक ने कहा, “सीरीज एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के स्वामित्व वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर प्रसारित की गई थी. शोभा कपूर भी बालाजी टेलीफिल्म्स से जुड़ी हैं.”

आगे जोड़ते हुए पाठक ने कहा, “अदालत ने उन्हें (कपूर) समन जारी किया था और उन्हें मामले के संबंध में पेश होने के लिए कहा था. उन्होंने (कपूर) अदालत को सूचित किया कि आपत्ति के बाद सीरीज के कुछ दृश्यों को हटा दिया गया था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. जिसके बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है.”

शेयर करें