Demand To Open The School : ‘एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स’ (Association of Private Schools) उत्तर प्रदेश ने प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को पत्र भेजकर बच्चों के हित में प्रदेश के लगभग एक माह से बंद पड़े स्कूलों को अविलम्ब खोलने का आदेश जारी करने की मांग की है।
सार्वजानिक स्थानों पर नहीं किया जा रहा कोविड प्रोटोकॉल का पालन
एसोएिसशन के अध्यक्ष अतुल कुमार ने कि कहा कि कोरोना महामारी के कारण स्कूलों को तो बंद कर दिया गया किन्तु मार्केट, सब्जी मण्डी, दुकानों, बस, रेल, पार्क आदि को खुला रखा गया। इन सार्वजनिक स्थानों पर कोविड प्रोटोकॉल का बिलकुल ही पालन नहीं किया जा रहा है, जब कि सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया जहां कि कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।
स्कूलों को बंद करना न्यायपूर्ण नहीं – अतुल कुमार
अतुल कुमार ने कहा कि अभी बीच में जब स्कूल खोले गये थे, उस समय ना केवल बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चल रही थी, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में एक भी बच्चे को कोरोना होने की खबर नहीं आई थी। ऐसे में स्कूलों को बंद किया जाना बच्चों के साथ न्यायपूर्ण नहीं है।
‘एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स’ के अध्यक्ष अतुल कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण का स्कूलों को खोलने या बंद करने से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए सरकार को प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश देकर बच्चों के साथ न्याय करना चाहिए।