मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

शादी के बंधन में बंधे राहुल-अथिया, अथिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की तस्वीर,पढ़ें

इंडिया वॉइस

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

शेयर करें

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। अथिया ने लिखा है, ‘तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।’

उन्होंने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, “आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस नए सफर के लिए आपका आशीर्वाद चाहते हैं।”
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का जन्म 5 नवंबर 1992 को मुंबई में हुआ था।

अथिया शेट्टी ने मुंबई के कैथेड्रल एंड जॉन कॉनन स्कूल और अमेरिकन स्कूल ऑफ बॉम्बे से पढ़ाई की है। वह फिल्ममेकिंग एंड लिबरल आर्ट्स में ग्रेजुएट हैं। बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी से फिल्ममेकिंग की बारीकियां समझी हैं।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का फैमिली बैकग्राउंड एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। अथिया मशहूर बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी हैं. उनकी मां माना शेट्टी फैशन डिजाइनर और सोशल वर्कर हैं. अथिया के भाई अहान शेट्टी भी बॉलीवुड एक्टर हैं। केएल राहुल के पिता लोकेश नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक में प्रोफेसर और पूर्व डायरेक्टर रह चुके हैं। वहीं, उनकी मां राजेश्वरी मैंगलोर यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी और बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की जोड़ियों में एक नया नाम जुड़ चुका है। सुनील शेट्टी की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी केएल राहुल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इन दोनों ने 23 जनवरी 2023 को सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले में सात फेरे लिए हैं।

शेयर करें