मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

कर्नाटक के हम्पी में कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर बोतल से हमला

इंडिया वॉइस

Attack on Kailash Kher during Hampi Utsav: कन्नड़ गीत गाने की मांग करते हुए, दो युवकों ने कथित तौर पर मंच पर पानी की बोतल फेंक दी, जबकि लोकप्रिय गायक कैलाश खेर हम्पी उत्सव में प्रदर्शन कर रहे थे।

शेयर करें

Attack on Kailash Kher during Hampi Utsav: सिंगर कैलाश खेर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कर्नाटक में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान सिंगर कैलाश खेर पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उसी दौरान दो नौजवानों ने उनसे कन्नड़ गाना गाने की मांग की और उनपर पानी की बोतल फेंकी।

बताया जा रहा है कि रविवार को कैलाश खेर कर्नाटक के हम्पी में आयोजित कॉन्सर्ट में शामिल होने गए थे.

पुलिस ने कहा कि दो स्थानीय लोगों प्रदीप (22) और सूरा (21) को इस संबंध में गिरफ्तार किया गया है और उनके बयान दर्ज किए गए हैं।

हम्पी जाने की जानकारी सिंगर कैलाश खेर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी थी. उन्होंने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि भारत की प्राचीन नगरी काल खंड को मंदिरों और अट्टालिकाओं के रूप में विलीन किया जा रहा है. हम्पी महोत्सव में आज गूंजेगा कैलाश बैंड का शिवनाद।

शेयर करें