मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

ईद 2023 पर आयुष्मान की ‘ड्रीम गर्ल 2’ से भिड़ेगी कार्तिक की ‘सत्य प्रेम की कथा’

इंडिया वॉइस

Eid 2023: आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. जिससे आयुष्मान की यह फिल्म ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म से टकरा सकती है।

शेयर करें

Kartik-Ayushmann: इस बार आने वाली ईद पर हो सकता है कार्तिक और आयुष्मान्न खुराना की फिल्मों में भिड़ंत। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ और कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ एक बड़े बॉलीवुड संघर्ष का सामना करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड सुपरस्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का शानदार टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर वीडियो के साथ ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है, जिसके तहत आयुष्मान की ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. लेकिन ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट से कहीं न कहीं हिंदी फिल्म एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की चिंता बढ़ सकती है.

यह अनुमान लगाया जा रहे हैं कि ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट से एक्टर कार्तिक आर्यन की चिंता बढ़ गई है. दरअसल अगले साल ईद के मौके पर कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म- सत्य प्रेम की कथा- को रिलीज किया जाना है. इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है और मौजूदा समय में कार्तिक आर्यन की सत्य प्रेम की कथा की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. ऐसे में अगले साल ईद पर आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन के बीच बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.

`ड्रीम गर्ल 2` 29 जून, 2023 को आगामी संगीत गाथा फिल्म `सत्यप्रेम की कथा` के साथ संघर्ष करने के लिए तैयार है। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक विशेष पोस्ट के साथ अपनी अगली रोमांटिक फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा की।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) स्टारर सत्य प्रेम कथा की शूटिंग का आगाज हो गया है.बीतों दिनों इस बात की जानकारी खुद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर दी थी. कार्तिक के साथ इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मौजूद हैं.एक तरफ सिर्फ सत्य प्रेम की कथा (Satya Prem Ki Katha) की सिर्फ शूटिंग ही शुरू हुई है, जबकि ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) का टीजर भी सामने आ गया है. ऐसे में देखना ये दिलचस्प रहेगा कि इन सुपरस्टार में से किसकी फिल्म की रिलीज डेट में फेरबदल किया जाएगा. या फिर ये ड्रीम गर्ल 2 और सत्य प्रेम की कथा के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होगा.

शेयर करें