मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

जिस थिएटर में यह फिल्म लगे उसे फूंक दो’, पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ पर Pathaan के ‘बेशरम रंग’ गाने पर भड़के अयोध्या के महंत राजू दास

इंडिया वॉइस

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब अयोध्या हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजू दास ने इस गाने पर सवाल हुए फिल्म 'पठान' के बहिष्कार की अपील की.

शेयर करें

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म पठान के गाने ‘बेशरम रंग’ पर हंगामा मच हुआ है. एक ओर जहां यूट्यूब पर यह गाना लगातार नंबर ट्रेंड में बना हुआ है वहीं इस पर विवाद भी खूब हो रहे हैं. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बाद अब अयोध्या हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत राजू दास ने इस गाने पर सवाल हुए फिल्म पठान के बहिष्कार की अपील की.

अपने बयानों को लेकर चर्चित रहने वाले अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने एक बार फिर बड़ा विवाद इस बयान दिया है. पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण ने जिस तरह भगवे रंग के कपड़े को पहना है उसको लेकर राजू दास ने सीधे तौर पर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शाहरुख खान लगातार हिंदू संस्कृति और सनातन धर्म को लेकर कुछ ऐसा करते रहते हैं, जिससे उसका अपमान हो रहा है. यही नहीं राजू दास में सीधे तौर पर लोगों से कहा कि वह फिल्म का बहिष्कार ही ना करें बल्कि जिस टॉकीज में यह फिल्म लगे उसे ही आग लगा दे अगर आग नहीं लगाएंगे तो यह लोग मानने वाले नहीं हैं.

‘भगवा रंग का किया गया अपमान’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजू दास ने कहा, ‘साधु-संतों का रंग, राष्ट्र का रंग, देश का रंग, सनातन संस्कृति का रंग भगवे का जिस तरह से पठान मूवी में अपमान किया गया है. यह बहुत दुखद है.” उन्होंने कहा, ‘क्या जरूरत थी दीपिका को भगवा वस्त्र में बिकनी पहनकर नंगा प्रदर्शन करने की. बता दें ‘बेशरम रंग…’ गाने में दीपिका में भगवा रंग की बिकनी पहने हुई हैं.

नरोत्तम मिश्रा ने भी साधा था निशाना

इससे पहले मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कहा, ‘गाने में दिखाई गई वेशभूषा पहली नजर में अत्यधिक आपत्तिजनक है. साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता से फिल्माया गया है.’ उन्होंने कहा कि पादुकोण ‘ टुकड़े टुकड़े गैंग’ की समर्थक रही हैं जैसा कि जेएनयू मामले में देखा गया.

शेयर करें