1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. भाग्यश्री के पति की हुई सर्जरी, कहा- हमें कहा गया था कि वह जल्द ही….

भाग्यश्री के पति की हुई सर्जरी, कहा- हमें कहा गया था कि वह जल्द ही….

वह दिखाती हैं कि कैसे सर्जरी के बाद उनके पति फिर आते हैं और वह उनका पूरा ध्यान रखती हैं। एक वीडियो शेयर कर भाग्यश्री ने लिखा, 'दोबारा अस्पताल! बहत बड़ी सर्जरी हुई दाहिने कंधे पर जिसमें 4.5 घंटे लगे।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी फेन फॉलोइंग है। अब एक्ट्रेस ने अपने पति से जुड़े 2 पोस्ट शेयर किए हैं। एक वीडियो उन्होंने शेयर किया है जिसमें वह बता रही हैं कि उनके पति की कंधे की सर्जरी हुई है जिसे पूरा होने में 4.5 घंटे लगे।

पढ़ें :- 'बुलाती है, मगर जाने का नहीं...', फेमस शायर राहत इंदौरी

वह दिखाती हैं कि कैसे सर्जरी के बाद उनके पति फिर आते हैं और वह उनका पूरा ध्यान रखती हैं। एक वीडियो शेयर कर भाग्यश्री ने लिखा, ‘दोबारा अस्पताल! बहत बड़ी सर्जरी हुई दाहिने कंधे पर जिसमें 4.5 घंटे लगे। फ्रैक्चर ठीक हो जाते हैं, आंसुओं को रोकना पड़ता है। लेकिन सबसे जरूरी  है कि सही समय पर सही डॉक्टर के पास जाना।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमसे कहा गया था कि वह एक दिन में ठीक हो जाएंगे और हमें उनकी बात पर विश्वास नहीं था, लेकिन थैंक्यू मेडिकल फैसिलिटीज को और डॉक्टर्स को जिनकी वजह से ये सर्जरी सही हुई। इस चीज को शेयर करने के पीछे की वजह यह है कि लोगों को समझना होगा कि इतनी बड़ी सर्जरी भी आसानी और जल्दी से हो सकती है।’

उन्होंने आगे लिखा, ‘हमसे कहा गया था कि वह एक दिन में ठीक हो जाएंगे और हमें उनकी बात पर विश्वास नहीं था, लेकिन थैंक्यू मेडिकल फैसिलिटीज को और डॉक्टर्स को जिनकी वजह से ये सर्जरी सही हुई। इस चीज को शेयर करने के पीछे की वजह यह है कि लोगों को समझना होगा कि इतनी बड़ी सर्जरी भी आसानी और जल्दी से हो सकती है।’

इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म राधे श्याम में नजर आई थीं जिसमें उनके साथ प्रभास और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में थे। इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप हुई थी।

पढ़ें :- Bollywood vs Hollywood : भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी चुनौती बजट नहीं, बल्कि विज़न और रिसर्च की कमी!

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com