मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
टेलीविजन

Bhool Bhulaiyya 2 : ‘भूल भुलैया 2 ‘ की शानदार ओपनिंग, कंगना रनौत ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं। वहीं अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

शेयर करें

फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। उनकी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर दे रही है कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2 ‘। दोनों ही फिल्मों की रिलीज को एक दिन पूरा हो चुका है। रिलीज के पहले ही दिन धाकड़ कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई। तो वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब कंगना रनौत ने कार्तिक आर्यन को उनकी फिल्म की शानदार ओपनिंग के लिए बधाई दी है। कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कार्तिक आर्यन को टैग करते हुए पोस्ट में लिखा -‘हिंदी बॉक्स ऑफिस पर सूखा खत्म करने के लिए भूल भुलैया 2 को बधाई, फिल्म की पूरी टीम और कार्तिक आर्यन को बधाई। ‘

सोशल मीडिया पर कंगना का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं। वहीं अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। हालांकि दोनों ही फिल्मों के लीड एक्टर्स को उनके अभिनय के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं, लेकिन अभी दोनों ही फिल्मों की रिलीज को एक दिन ही हुआ है, इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हां आने वाले दिनों में ये देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस पर दोनों में से किसका राज होगा।

शेयर करें