मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

Bigg Boss 15 के घर से बाहर आते ही करण कुंद्रा ने विनर तेजस्वी प्रकाश को दिया प्यारा सा सरप्राइज

इंडिया वॉइस

। करण कुंद्रा ने बिग बॉस खत्म होने के अगले दिन तेजस्वी प्रकाश के घर में एक रूम को सजा कर उसमें बिग बॉस विनर लिखकर उनका स्वागत किया।

शेयर करें

बिग बॉस सीजन 15 खत्म हो चुका है और शो की विनर बनी हैं तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी प्रकाश के विजेता बनने के बाद उनके तमाम चाहनेवाले उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं बिग बॉस 15 के कंटस्टेंट करण कुंद्रा ने भी तेजस्वी प्रकाश को विजेता बनने की ख़ुशी में एक प्यारा सा सरप्राइज दिया है। करण कुंद्रा ने बिग बॉस खत्म होने के अगले दिन तेजस्वी प्रकाश के घर में एक रूम को सजा कर उसमें बिग बॉस विनर लिखकर उनका स्वागत किया।

यहां पर बिग बॉस की ट्रॉफी भी रखी थी। इस वीडियो में तेजस्वी के पिता भी नजर आ रहे हैं। तेजस्वी को करण का यह सरप्राइज काफी पसंद आया और उन्होंने इसका वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर फैंस के साथ साझा भी किया है। वहीं करण कुंद्रा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तेजस्वी प्रकाश के साथ सेल्फी शेयर की है,जिसमें दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी लग रही है।

गौरतलब है, बिग बॉस 15 में तेजस्वी और करण के बीच रोमांटिक कमेस्ट्री देखने को मिली थी। दोनों ने कई बार अपने रिलेशनशिप पर बात भी की और अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया। दोनों का प्यार बिग बॉस के घर के अंदर तो खूब देखने को मिला, लेकिन अब देखना होगा कि यह रिलेशन घर के बाहर भी कायम रहता है या नहीं।

शेयर करें