मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरपुर में फिर डबल मर्डर से हड़कंप, पुत्र ने ही कर दी मां पिता की हत्या

इंडिया वॉइस

स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित युवक अजय सहनी अपने पिता शंभू सहनी और मां की निर्मम हत्या कर दी है। किसी तरह उसकी बहन जान बचाकर बाहर निकली है और शोर-शराबा करने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और लोगों ने बाहर से ही घर को बंद कर दिया ।

MujaffarPur Double murder case
शेयर करें

मुजफ्फरपुर : बेटे ने छोटी सी बात पर उठाया ऐसा खौफनाक कदम की जन्म देने वाली मां और पिता को एक साथ मौत की नींद सुला दिया। मामला मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र के जाफरपुर खुटाही गांव का है। जहां शनिवार की अहले सुबह पुत्र ने अपने मां-बाप को ही मौत की नींद सुला दिया है। स्थानीय लोगों की मानें तो घर में आरोपी युवक के साथ साथ माता पिता और उसकी बहन रहती थी किसी तरह मारपीट होने पर बहन खुद को बचाकर बाहर निकली जिसे ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया है।आरोपित युवक ने अपने मां बाप को पहले पीट-पीटकर अधमरा कर दिया फिर धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी।

आरोपी के बहन की सूचना के बाद मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने घर को बाहर से बंद कर चारों तरफ से घेर रखा था।  स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित युवक अजय सहनी अपने पिता शंभू सहनी और मां की निर्मम हत्या कर दी है। किसी तरह उसकी बहन जान बचाकर बाहर निकली है और शोर-शराबा करने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुटी और लोगों ने बाहर से ही घर को बंद कर दिया ।

इसकी सूचना पुलिस की टीम को दी है। स्थानीय लोग यह भी बताते हैं कि आरोपित युवक अजय साहनी मानसिक विक्षिप्त भी है तरह तरह की हरकत करते रहता है। लेकिन अचानक इतना बड़ा खौफनाक कदम उठा लिया अगर उसकी बहन खुद को बचाकर घर से बाहर नहीं भागती तो उसे भी वह मार देता उसके सिर पर मौत का तांडव सवार है। पूछे जाने पर पारु थाना के प्रभारी थानेदार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली है कि एक बेटे ने अपने मां बाप को मार दिया है।

शेयर करें