मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

बिहार के पीसीएस अफसर की हार्ट अटैक से मौत, ट्रैकिंग करने गए थे चमोली

इंडिया वॉइस

बिहार कैडर 71 के पीसीएम अधिकारी शैक्षिक भ्रमण पर उत्तराखंड गए थे,इस दौरान पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार चमोली जिले के घेस बागजी बुग्याल ट्रैकिंग करने गए थे ,जहां हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई.

शेयर करें

देहरादून: उत्तराखंड के चमोली जिले के घेस बागजी बुग्याल में स्टडी टूर के लिए आए बिहार के एक अधिकारी की मौत हो गई है। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार बिहार से 71 पीसीएस अधिकारी उत्तराखंड आए हैं.दल के 36 पीसीएस अफसरों का दल सोमवार को लोहाजंग, भैंकल ताल और ब्रह्म ताल पहुंचा. 35 सदस्यों का दूसरा दल दल घेस बागजी बुग्याल के लिए मंगलवार को निकला. इस दल में मौजूद पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार का बुधवार सुबह नाश्ते के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई. उनको घोड़े पर वहां से घेस तक उतारा गया. उनको प्राइवेट गाड़ी से देवाल लाया गया. देवाल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शैक्षणिक भ्रमण के लिए उत्तराखंड पहुंचे थे विवेक

जानकारी के मुताबिक बिहार कैडर के एक पीसीएस अधिकारी विवेक कुमार ट्रेकिंग करने के लिए उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल विकासखंड के घेस बागजी बुग्याल पहुंचे हुए थे.यहां रात्रि विश्राम किया. सुबह अचानक विवेक कुमार के सीने में तेज दर्द हुई. घोड़े-खच्चरों की मदद से उन्हें घेस लाया गया . जिसके बाद उनकी मौत हो गयी. विवेक की मौत के बाद उत्तराखंड पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया.डॉक्टर के अनुसार विवेक कुमार की रास्ते में ही मृत्यु हो गई थी.

परिजनों में पसरा मातम
जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पटना के रहने वाले थे और इस समय वह मुजफ्फरपुर में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे ,सीनियर डिप्टी कलेक्टर विवेक की मौत की सूचना पुलिस ने उनके परिजनों को दे दी है. विवेक की मौत के बारे में जानने के बाद उनके आवास पर शोक पसरा हुआ है. जबकि परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है.

शेयर करें