मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तराखंड

उत्तराखंडः ट्रक की टक्कर से बाइकसवार पुलिसकर्मी की मौत

Rakesh

नैनीताल जिले में बंदी रक्षक पद पर तैनात पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

accident
शेयर करें

रामनगर। नैनीताल जिले में बंदी रक्षक पद पर तैनात पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि 112 पर किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी है। घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोट जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मृतक नैनीताल जनपद में बंदीरक्षक के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें