1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. शपथ ग्रहण से पहले धामी और भाजपा नेताओं ने मंदिरों और गुरुद्वारों में टेका माथा

शपथ ग्रहण से पहले धामी और भाजपा नेताओं ने मंदिरों और गुरुद्वारों में टेका माथा

उत्तराखंड के सीएम पद की शपथ लेने से पहले पुष्कर सिंह धामी ने अन्य नेताओं के साथ पहुंचकर मंदिरों और गुरुद्वारों में माथा टेका।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

देहरादून, 23 मार्च। शपथ ग्रहण से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने आज मंदिरों और गुरुद्वारों में माथा टेका और विधिवत पूजा पाठ किया। मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह सिंह धामी टपेकश्वर मंदिर में और राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा, रमेश पोखरियाल निशंक और अध्यक्ष मदन कौशिक अलग मंदिरों में पूजा के लिए पहुंचे, जहां उन्होंने लोक कल्याण और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

पढ़ें :- 2035 तक उत्तराखंड को 'विकसित राज्य' बनाकर रहेंगे : सीएम पुष्कर सिंह धामी

मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण से पहले बुधवार सुबह सभी भाजपा विधायक और पदाधिकारी महानगर स्थित विभिन्न मंदिरों में प्रदेश के उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके अलावा दून में निवास करने वाले सांसद, प्रदेश पदाधिकारीगण, मेयर, महानगर पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी और शक्तिकेंद्र संयोजक भी पूजा-पाठ के लिए मंदिर पहुंचे। पार्टी की ओर से इसके लिए मंदिर और जगह तय की गई थी।

पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। इसके बाद वह रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए अरदास की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा में और मंदिर में माथा टेकने पहुंचे।

यमुनोत्रीधाम के पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल की अगुवाई में मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरशालीगांव स्थित यमुना मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई।

पढ़ें :- Jubin Nautiyal की शादी का सच: बचपन की दोस्त से गुपचुप विवाह या सिर्फ अफवाह?

भद्रकाली मंदिर अनारवाला में विधायक गणेश जोशी, सनातन धर्म मंदिर नेहरू कॉलोनी में विनोद चमोली, राधाकृष्ण मंदिर गोविंद गढ़ में सविता कपूर, शिव मंदिर अजबपुर में उमेश शर्मा काऊ , प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर चौक में महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट पूजा करने के लिए पहुंचे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com