मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

दीपक प्रकाश ने सरकार पर बोला हमला, कहा – झारखंड में बिजली कटौती के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार

इंडिया वॉइस

प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में अभूतपूर्व बिजली कटौती के लिए राज्य की सरकार जिम्मेवार है।

Deepak prakash BJP jharkhand
शेयर करें

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड में अभूतपूर्व बिजली कटौती के लिए राज्य सरकार पर कड़ा हमला बोला है। प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि झारखंड में अभूतपूर्व बिजली कटौती के लिए राज्य की सरकार जिम्मेवार है।

प्रकाश ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के दौरे पर आए केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने साफ कहा कि देश में पर्याप्त मात्रा में बिजली है। बिजली चाहिए तो समय पर पैसे का भुगतान तो करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं कर रही है।

प्रकाश ने कहा कि दूसरी तरफ बिजली सब्सिडी को लेकर कई जगहों से एक अलग प्रकार की ही शिकायत प्राप्त हो रही है। सरकार द्वारा अप्रैल 2022 से प्रतिमाह 400 यूनिट बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के लिए ही बिजली सब्सिडी की घोषणा की गई है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि विभाग द्वारा दस से 15 दिन विलम्ब से उन्हें बिजली बिल देने के कारण बिजली सब्सिडी के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।

शेयर करें