मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सुरक्षा कर्मियों पर लगाया पोलिंग लिस्ट खीचने का आरोप

इंडिया वॉइस

जानकारी के बाद मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा से की गई।

kanpur polling Booth
शेयर करें

कानपुर : तीसरे चरण के तहत हो रहे मतदान में जहां सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी है तो वहीं उन पर आरोप भी लग रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश गुप्ता ने सुरक्षा कर्मियों पर पोलिंग लिस्ट खीचने का आरोप लगाया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्म प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हरसहाय डिग्री कालेज में पोलिंग एजेंट रमेश मिश्रा चुनावी प्रक्रिया के तहत अपना कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सुरक्षा कर्मियों ने रमेश मिश्रा से बदतमीजी कर दी और पोलिंग लिस्ट खीच ली। जानकारी के बाद मामले की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा से की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को सख्त निर्देश दिया कि ऐसी दोबारा गलती नहीं होनी चाहिये। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी मामले को लेकर डीसीपी पश्चिम को जिम्मेदारी दे दी। डीसीपी ने सुरक्षा कर्मियों और शिकायत कर्ता भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बीच वार्ता कराई और तब जाकर मामला शांत हुआ।

शेयर करें