मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता ने पत्नी एवं दोनों बेटों सहित खुद भी खाया जहर, चारों की हुई मौत

इंडिया वॉइस

Madhya Pradesh News: एक और दिल देहला देने वाली खबर मध्य प्रदेश से सामने आ रही है। जहां के विदिशा शहर में भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर अपनी पत्नी एवं दोनों बेटों समेत जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इससे चारों की मौत हो गई.

शेयर करें

Madhya Pradesh News: एक और दिल देहला देने वाली खबर मध्य प्रदेश से सामने आ रही है। जहां के विदिशा शहर में भाजपा नेता संजीव मिश्रा ने अपने दो बेटों की लाइलाज बीमारी से परेशान होकर बृहस्पतिवार शाम को अपनी पत्नी एवं दोनों बेटों समेत जहर खाकर सुसाइड कर लिया. इससे चारों की मौत हो गई. भाजपा के विदिशा मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि यहां बंटी नगर इलाके में रहने वाले मिश्रा वर्तमान में भाजपा के विदिशा नगर मंडल के उपाध्यक्ष थे और वह पार्टी के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं. बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि ईश्वर दुश्मन के बच्चों को भी यह ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्राफी (डीएमडी) बीमारी न दे.

यह देखकर परिचित घर पहुंचे तो उन्होंने संजीव मिश्रा (45), उनकी पत्नी नीलम मिश्रा (42) और दो पुत्रों अनमोल (13) एवं सार्थक (7) को अचेत अवस्था में पाया. इसके बाद सभी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां पर चारों की मौत हो गई. विदिशा जिलाधिकारी उमाशंकर भार्गव ने बताया, “मिश्रा के दोनों पुत्रों को डीएमडी नाम की आनुवांशिक बीमारी थी जिसका कोई इलाज नहीं है.” उन्होंने कहा कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मिश्रा ने लिखा है कि वह अपने बच्चों को नहीं बचा पा रहे हैं, इसलिए अब वह जीवित नहीं रहना चाहते हैं.

उमाशंकर भार्गव ने बताया, “जहर खाने के कारण मिश्रा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.” अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समीर यादव ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. उल्लेखनीय है कि डीएमडी मांसपेशियों की कमजोरी से जुड़ी एक अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है जो समय के साथ बिगड़ती जाती है. डीएमडी मुख्य रूप से लड़कों को प्रभावित करता है.

टैग: madhya pradesh
शेयर करें