मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

मोबाइल चोरी के शक में मध्य प्रदेश में मासूम को कुएं में लटकाया- देखें वायरल वीडियो

इंडिया वॉइस

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, इलाके के एक दबंग ने एक 9 साल के बच्चे को मोबाइल चोरी के शक में कुएं में लटकाए रखा. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसके बाद उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, पुलिस ने कहा, आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शेयर करें

Madhya Pradesh news: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, ये मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है। इस जिले में एक दबंग ने एक मासूम बच्चे को मोबाइल चोरी के शक में कुएं में लटकाए रखा। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इस घटना का एक वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मोबाइल चोरी के शक में एक बच्चे को कुएं में लटकाने का घटनाक्रम मोबाइल में कैद है। ये वीडियो मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का है। बताया जा रहा है कि पूरा मामला लवकुशनगर के अटकोहा चौकी का है। यहां एक बच्चे पर जब ग्रामीणों को मोबाइल चोरी का शक हुआ, तो एक व्यक्ति ने उसे कुएं में लटका दिया। किसी ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बता दें कि, इसके बाद पीड़ित बच्चे के माता-पिता थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसपी विक्रम सिंह ने बताया, “मामला आते ही हमने पुलिस को मौके पर भेजा था। हमने IPC 308 और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है।”

इस मामले के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने MP की कानून व्यवस्था पर तंज कसा है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष नरेंद्र सलूजा ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए कहा- जिले में मोबाइल चोरी के शक में एक मासूम को दी गयी अमानवीय व तालिबानी सजा। इस पूरे मामले की जाँच हो, दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो। एक मासूम के साथ किसने इन्हें यह तालिबानी कृत्य करने का अधिकार दिया?‘

टैग: madhya pradesh
शेयर करें