मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
मध्य प्रदेश

madhya pradesh News:सब्जी बेचने वालों को बेकाबू कार ने रौंदा,एक की मौत ,4 गंभीर रूप से घायल,

इंडिया वॉइस

MP News:मध्य-प्रदेश(madhya pradesh) के सतना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,सतना के जवाहर चौक पर एक बेकाबू कार ने 5 सब्जी बेचने वालो (लाछन यादव, शंखी खटीक, चांदनी बेलदार, महेंद्र दिलदार और एक अन्य) को बुरी तरह से रौंद दिया है,इस घटना के बाद घटना स्थल पर लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई,साथ ही कार चालक कार को छोड़ कर वहा से फरार हो गया है

शेयर करें

Satna: मध्य-प्रदेश(madhya pradesh) के सतना से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है,सतना के जवाहर चौक पर एक बेकाबू कार ने 5 सब्जी बेचने वालो (लाछन यादव, शंखी खटीक, चांदनी बेलदार, महेंद्र दिलदार और एक अन्य) को बुरी तरह से रौंद दिया है,इस घटना के बाद घटना स्थल पर लोगो की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई,साथ ही कार चालक कार को छोड़ कर वहा से फरार हो गया है,वहा के लोगो ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पे पहुँच गयी और घायलो को इलाज के लिए एंबुलेंस से सतना भर्ती कराया,एक की हालत काफी खराब थी इसलिए उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते मे ही उसकी( लछन यादव) मौत हो गयी,पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है,घटना के बाद सिटी कोतवाली टीआई अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जानने के बाद घटना के बारे में जानकारी एकत्र की।

दूसरी तरफ पुलिस की एक टीम कार को कब्जे में लेकर सिटी कोतवाली में खड़ा करा दिया और आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कार चालक पन्ना निवासी बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल इस मामले में कोई भी बयान देने को तैयार नहीं है।

टैग: madhya pradesh
शेयर करें