मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

मोदी-धामी के जन्मदिन पर भाजपा चलाएगी सेवा अभियान

इंडिया वॉइस

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि पार्टी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाएगी. युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा, महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगा.

शेयर करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बीजेपी उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का संकल्प लेगी और सेवा अभियान चलाएगी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कई जिलों के प्रवास पर रहेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे. उन्होंने सभी प्रभारी मंत्रियों को अपने जिलों में जाकर कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करने के निर्देश दिए हैं.

बीजेपी 16 सितंबर को मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप मनाएगी. युवा मोर्चा संकल्प दौड़ का आयोजन करेगा, महिला मोर्चा नदी-तटों पर संकल्प दीप जलाएगा. देहरादून, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, कोटद्वार में गोष्ठियां होंगी, जिनमें आदर्श उत्तराखंड और मुख्यमंत्री के जीवन पर चर्चा होगी. इन सभी कार्यक्रमों में सांसद, विधायक, पार्टी से जुड़े सभी जनप्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.

17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर पूरे प्रदेश में विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे. इसकी शुरुआत सभी जिलों में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री के अभिनंदन पत्र लिख कर होोगी.19 व 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान चलेगा. 21 व 22 पौधारोपण के तहत पीपल के पौधे रोपे जाएंगे. कार्यकर्ता पेड़ पालक का जिम्मा लेंगे। 23 सितंबर को कार्यकर्ता धारा और नौला की सफाई करेंगे। 24 को बुद्धिजीवी सम्मेलन, 25 को दीन दयाल उपाध्याय की जयंती व मन की बात कार्यक्रम, 26 को टीबी मुक्त भारत, 27 को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग वितरण, 28 को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 29 को कोविड बूस्टर डोज जनजागरूकता अभियान, 30 को विविधता में एकता का उत्सव, एक अक्टूबर को वोकल फॉर लोकल अभियान और दो अक्टूबर को खादी खरीदें अभियान चलाया जाएगा.

शेयर करें