मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में बोलेरो और जनरथ आमने-सामने भिड़ी, पांच की मौत, 10 गंभीर

Rakesh

चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। सभी मृतक मध्यप्रदेश निवासी है। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

Bolero and Janrath collided head-on in Chitrakoot
शेयर करें

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसे में पांच की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। सभी मृतक मध्यप्रदेश के निवासी हैं। मृतकों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है।

हादसा जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग के बगरेही गांव के पास हुआ, जहां जनरथ और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बच्चे समेत पांच यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हुए हैं। तीन घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है।

जनरथ बस चित्रकूट से प्रयागराज जा रही थी। जबकि बोलरो चित्रकूट की ओर जा रही थी। इस दौरान बोलेरो अचानक गलत साइड आ गई, जिससे आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखचे उड़ गए।

शेयर करें