मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

बॉलीवुड की क्‍वीन कंगना रनौत की ट्व‍िटर पर डेढ़ साल बाद के बाद हुई वापसी

इंडिया वॉइस

कंगना रनौत ट्विटर पर वापस आ गई हैं। उनके द्वारा किए गए कुछ विवादित ट्वीट्स के कारण उनका अकाउंट 2020 में निलंबित कर दिया गया था।

शेयर करें

Kangana Ranaut is officially back on Twitter: अभिनेत्री कंगना रनौत जिनका ट्विटर अकाउंट पहले निलंबित कर दिया गया था, माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर वापस आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूरी की है। मंगलवार को कंगना रनौत अचानक ट्व‍िटर पर हंगामा तब मच गया जब कंगना के ट्व‍िटर अकाउंट से एक ट्वीट आया. फिर क्‍या था, एक्‍ट्रेस सोशल मीड‍िया पर नंबर 1 ट्रेंड बन गईं. कंगना रनौत की वापसी से उनके फैंस बेहद खुश हैं और ये बात ट्व‍िटर पर साफ देखी जा सकती है. कंगना के ट्व‍िटर अकाउंट से उनकी आने वाली फिल्‍म ‘इमरजेंसी’ का एक बीटीएस (बीहाइंड द सीन) वीड‍ियो शेयर क‍िया गया है. बता दें क‍ि फ‍िल्‍म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत देश की पूर्व प्रधानमंंत्री इंद‍िरा गांधी के क‍िरदार में नजर आने वाली हैं. इस फ‍िल्‍म में कंगना का लुक देखकर ही लोगों ने इस फ‍िल्‍म के सुपरह‍िट होने की बातें शुरू कर दी हैं.

इससे पहले कंगना ने एक और ट्वीट क‍िया था, ‘हेलो दोस्‍तों, वापस आकर अच्‍छा लग रहा है.’

दरअसल कंगना रनौत का ट्व‍िटर अकाउंट मई, 2021 में परमानेंटली सस्‍पेंड कर द‍िया था, क्‍योंकि एक्‍ट्रेस ने ट्व‍िटर के न‍ियमों का लगातार उल्‍लंघन क‍िया था. ट्व‍िटर ने कहा था कि कंगना ने नफरत फैलाने और अभद्र भाषा का इस्‍तेमाल क‍िया है. कंगना ने बंगाल इलेक्‍शन के दौरान होने वाली ह‍िंसा के ख‍िलाफ एक व‍िवाद‍ित ट्वीट क‍िया था. इसी के बाद कंगना का अकाउंट बंद कर द‍िया था.

लेकिन अब कंगना की वापसी हो गई है. कंगना के फैंस उनके इस कमबैक से बेहद खुश हैं. इस यही वजह है क‍ि कंगना मंगलवार को सोशल मीड‍िया पर नंबर 1 ट्रेंड बन गईं. स‍िर्फ ट्वि‍टर ही नहीं, कंगना इंस्‍टाग्राम और कू जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म पर काफी एक्‍ट‍िव हैं.

शेयर करें