मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

3 साल बाद मुंबई पहुंची प्रियंका चोपड़ा, एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखी एक्ट्रेस, नहीं नजर आई बेटी मालती

इंडिया वॉइस

बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा तीन साल के लंबे अर्से के बाद भारत आ गई हैं. प्रियंका मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं. एयरपोर्ट पर बेहद खुश दिखी एक्ट्रेस पर बेटी मालती नहीं दिखी।

शेयर करें

PRIYANKA CHOPRA PICS: बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफर तय करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने सभी जगह अपने नाम का डंका बजाया है. उन्होंने अपने काम से पूरी दुनिया में अपनी पर्सनैलिटी बनाई है. ग्लोबल आइकन मानी जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. ऐसे में अगर वह अपने घर यानी अपने देश लौटती हैं तो इससे ज्यादा खुशी की बात उनके फैंस के लिए क्या होगी. प्रियंका चोपड़ा मंगलवार की सुबह तड़के मुंबई अपने घर पहुंची हैं.

बता दें कि, उनकी झलक को कैमरे में कैद करने के लिए सुबह से पैपराजी का मुंबई एयरपोर्ट पर जमावड़ा था. जैसे ही प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आईं, सभी ने अपने कैमरा खोल लिए. ऐसे में प्रियंका के चेहरे की बड़ी-सी मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया. एक्ट्रेस के चेहरे पर घर लौटने की खुशी साफ झलक रही थी. पर प्रियंका चोपड़ा इंडिया अकेली पहुंचीं हैं, न उनके पति निक जोनस साथ दिखाई दिए और न ही उनकी बेटी। अब प्रियंका चोपड़ा की मुंबई एयरपोर्ट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन तस्वीरों में शर्ट और पैंट पहने हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। कैजुअल कपड़ों में भी प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस दिख रही थीं. उन्होंने अपने बालों को बीच से पार्टीशन किया हुआ था. ब्लू डेनिम वियर एक्ट्रेस पर खूब जच रहा था.

हॉलीवुड डीवा प्रियंका चोपड़ा के बोर्डिंग पास को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया गया था कि एक्ट्रेस बेटी मालती के साथ भारत आ रही हैं लेकिन एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस अकेले ही दिखाई दीं. फैंस की नजरें एयरपोर्ट पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को ढूंढती ही रह गईं.

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि वह जैट लैग में करण जौहर का शो कॉफी विद करण देख रही हैं. एक्ट्रेस ने घर पहुंचते ही सोशल मीडिया पर पहले गुजरात में हुए हादसे पर दुख जताया और फिर वह जैट लैग के दौरान क्या कर रही हैं, उसकी खबर अपने फैंस को दी.

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका इस समय काफी बिज़ि चल रही है उनके पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं. उनकी दो हॉलीवुड फिल्में इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और एंडिंग थिंग्स जल्द रिलीज होंगी. वहीं वह बॉलीवुड फिल्म ‘ जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी. प्रियंका रूसो ब्रदर्स के शो, सिटाडेल के साथ अपना ओटीटी डेब्यू भी करेंगी.

शेयर करें