मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

शिल्पा शेट्टी ने शादी की 13वीं सालगिरह पर पति राज संग शेयर किया रोमांटिक वीडियो- देखें

इंडिया वॉइस

आज शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और बड़े ही प्यारे अंदाज में अपने दिल की बात कही है.

शेयर करें

Shilpa-Raj wedding anniversary: आज शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा अपनी शादी की 13वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर शिल्पा शेट्टी ने एक बेहद खूबसूरत वीडियो शेयर किया है और बड़े ही प्यारे अंदाज में अपने दिल की बात कही है। पिछले कुछ समय से इनकी लाइफ में बड़े ही उतार-चढ़ाव आए हैं. तमाम मुश्किल हालातों के बावजूद शिल्पा हमेशा अपने पति राज के साथ खड़ी रहीं हैं. यही नहीं अपनी शादी की 13वीं सालगिरह पर शिल्पा ने रोमांटिक वीडियो शेयर कर अपनी शादीशुदा लाइफ को खुशनुमा बनाने के लिए अपने पति राज कुंद्रा का आभार जताया है. शिल्पा की शादी के 13 साल पूरे होने पर नीलम कोठारी, बिपाशा बसु, संजय कपूर और बहन शमिता शेट्टी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी है.

अभिनेत्री Shilpa ने इंस्टाग्राम पर अपने हस्बैंड राज कुंद्रा के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में राज और शिल्पा की तमाम फोटोज के कोलॉज हैं. इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ’13 साल, कुकी, वाह (और नहीं गिन रही). मेरे साफ इस सफर को साझा करने और इसे इतना खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया. तुम और मैं, हम…बस इतना ही चाहिए. हैप्पी एनिवर्सरी टू अस कुकी’.

कई सेलेब्स ने शिल्पा-राज को दी बधाई

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर बहन शमिता शेट्टी, संजय कपूर, बिपाशा बसु, सोफी चौधरी, नीलम कोठारी समेत कई सेलेब्स ने बधाई दी तो एक फैन ने इन्हें 25वीं सालगिरह मनाने की कामना करते हुए लिखा ‘ये साल मुश्किल भरा है लेकिन जितनी खूबसूरती से आपने मैनेज किया है वह सराहनीय है और उम्मीद है कि आप 25वीं सालगिरह भी इसी प्यार के साथ मनाएंगी’.

आपको बता दें कि साल 2009 में शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी. राज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. बताया जाता है कि शिल्पा को प्रपोज करने के लिए राज ने कई कीमती गिफ्ट खरीदें. उन्होंने एक डायमंग रिंग भी ली, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है. मई 2012 में शिल्पा और राज ने अपने पहले बच्चे वियान का स्वागत किया. वहीं फरवरी 2020 में बेटी समीशा राज और शिल्पा के जीवन में आईं.. हालांकि दोनों के जीवन में मुश्किल की घड़ी तब आई, जब राज कुंद्रा को साल 2021 में अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. फिलहाल वे बेल पर रिहा हैं.

शेयर करें