मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

फिल्ममेकर शिव कुमार खुराना के निधन से बॉलीवुड को लगा झटका, विनोद खन्ना को दिया था पहला मौका

इंडिया वॉइस

शिव कुमार ने बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्देशन किया था। इनमें मिट्टी और सोना, फर्स्ट लव लेटर, बदनाम, बदकार. बदनसीब, बेआबरू, बेगुनाह, जालसाज, सोने की जंजीर, इंतकाम की आग जैसी फिल्में शामिल है।

शेयर करें

फिल्म निर्माता-निर्देशक शिव कुमार खुराना का 25 अक्टूबर को ब्रह्माकुमारी ग्लोबल अस्पताल में आयु से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और उनका परिवार छोड़ गए हैं।

शिव कुमार ने बॉलीवुड में कई फिल्मों का निर्देशन किया था। इनमें मिट्टी और सोना, फर्स्ट लव लेटर, बदनाम, बदकार. बदनसीब, बेआबरू, बेगुनाह, जालसाज, सोने की जंजीर, इंतकाम की आग जैसी फिल्में शामिल है। इसके अलावा उन्होंने दगाबाज, हम तुम और वह, अंग से अंग लगाएं जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती थी। वह काफी अच्छे निर्देशक माने जाते थे

शिव कुमार खुराना पहले फिल्म निर्देशक थे, जिन्होंने विनोद खन्ना को बतौर हीरो साइन किया था। हम तुम और वह से पहले विनोद खन्ना फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाते थे लेकिन शिवकुमार खुराना ने विनोद खन्ना की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें फिल्मों में बतौर हीरो लिया। इस फिल्म का नाम मेरे अपने था, जिसमें विनोद खन्ना ने सकारात्मक भूमिका निभाई थी। यह फिल्म हम तुम और वह से पहले रिलीज हुई थी।

शिवकुमार खुराना ने विंदू दारा सिंह को भी लॉन्च किया था। दोनों ने करण फिल्म में साथ काम किया था। शिव कुमार खुराना के बारे में कहा जाता है कि वह बहुत ही विनम्र व्यक्ति थे और मृदुभाषी थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिव कुमार खुराना के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 28 अक्टूबर को मुंबई के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में किया जाएगा। बात शिव कुमार निर्देशित फिल्मों की करें तो उन्होंने ‘मिट्टी और सोना’, ‘फर्स्ट लव लेटर’, ‘बदनाम’, ‘जालसाज’, ‘बेआबरू’, ‘सोने की जंजीर’, ‘बदनसीब’, ‘बेगुनाह’ और ‘इंतकाम की आग’ जैसी फिल्मों में बतौर निर्देशक दम दिखाया था। सिर्फ बतौर निर्देशक ही नहीं बल्कि बतौर प्रोड्यूसर भी उन्होंने काम किया था और ‘दगाबाज’, ‘हम तुम और वह’, ‘अंग से अंग लगाए’ जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया था।

शेयर करें