मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से बनारस जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

इंडिया वॉइस

मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी सहित सीओ सिटी धनंजय मिश्रा सहित शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ स्टेशन पर पहुंच गए।

Indian railway image
Indian railway rules change the date of train journey without ticket cancellation
शेयर करें

मऊ, 20 जनवरी : मऊ रेलवे जंक्शन पर आज उस वक्त हड़कंप  मच गया जब कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि इंटरसिटी ट्रेन में बम रखा गया है, जिसके बाद मामले की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी सहित सीओ सिटी धनंजय मिश्रा सहित शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ स्टेशन पर पहुंच गए।

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी

पुलिस बल ने इंटरसिटी ट्रेन में चेकिंग किया। इस दौरान एक बोगी में एक युवक गैस सिलेंडर पाइप लेकर जा रहा था, जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि गोरखपुर से बनारस जा रही ट्रेन में बम रखा गया है। आरोपी युवक को प्रतिबंधित एलपीजी सिलेंडर के साथ रेलवे एक्ट की धारा 165 के तहत गिरफ्तार किया गया है

युवक के पास से पाइप और गैस सिलेंडर बरामद

इस सूचना को गंभीरता से लिया गया और आरपीएफ, जीआरपी पुलिस सहित शहर कोतवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल रेलवे स्टेशन में पहुंचकर इंटरसिटी ट्रेन में चेकिंग की गई। जांच में एक बोगी में एक युवक के पास पाइप और सिलेंडर मिला है। उस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि युवक का नाम अमित कुमार सिंह है जो गोरखपुर से बनारस जा रहा था और उसके पास से पाइप और गैस सिलेंडर बरामद हुआ है।

 

टैग: UP latest News
शेयर करें