मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
बॉलीवुड

Brahmastra की एडवांस बुकिंग जोरों पर, सिर्फ PVR में एक लाख से ज्यादा टिकटों की ब्रिकी

इंडिया वॉइस

बायकॉट के बावजूद ब्रह्मास्त्र के टिकटों की एडवांस बिक्री जमकर कर हो रही हैं,दर्शकों के बीच दिलचस्पी से उत्साहित ट्रेडरों का मानना है कि फिल्म रिकॉर्ड ओपनिंग ले सकती है.

शेयर करें

ब्रह्मास्त्र की रिलीज के साथ बॉलीवुड में चल रहा फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला थमता नजर आ रहा हैं.फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो कम से कम यही संकेत दे रहे हैं. ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी नजर आ रही है, इसका अंदाजा भी एडवांस बुकिंग को लेकर आ रही रिपोर्ट्स से हो रहा है मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल चलाने वाले कंपनी पीवीआर ने एडवांस टिकट सेल्स का आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक ओपनिंग वीकेंड के लिए पीवीआर सिनेमाज में सोमवार तक एक लाख से ज्यादा टिकट बुक किये जा चुके हैं.

ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जा रही है.रणबीर कपूर की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है. विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दुनियाभर में करीब 8 हजार स्क्रींस पर उतारी जा रही है, जो एक बड़ी रिलीज है। फिल्म 2 डी के साथ 3 डी और आइमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज की जा रही है.

ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है, जिसकी परिकल्पना अयान मुखर्जी ने की है. इसका पहला भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा है. रणबीर फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं. ब्रह्मास्त्र के जरिए अयान ने माइथोलॉजी की दुनिया में ले जाने की कोशिश की है. उन्होंने अस्त्रावर्स नाम से दैवीय अस्त्रों की एक दुनिया रची है.

शेयर करें