1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूपी के शहरों को साफ रखने के लिए झाड़ू की जरूरत है: संजय सिंह

यूपी के शहरों को साफ रखने के लिए झाड़ू की जरूरत है: संजय सिंह

सोमवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य भर में होने वाले आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव कुल 12 हजार वार्डों के और 763 नगर निकाय की इकाई के लिए होंगे। आम आदमी पार्टी नगर निकायों की इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सोमवार को आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य भर में होने वाले आगामी निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव कुल 12 हजार वार्डों के और 763 नगर निकाय की इकाई के लिए होंगे। आम आदमी पार्टी नगर निकायों की इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा विवाद : केजरीवाल ने पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सोमवार को राजधानी लखनऊ में आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुद्दों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी मुक्त नगर पालिका, नगर निकाय और स्वच्छ शहर इस चुनाव का मुद्दा होगा।

आप सांसद ने अपने बयान में आगे कहा कि यूपी के शहरों को साफ रखने के लिए झाड़ू की जरूरत है। इसलिए पूरी तैयारी के साथ आम-आदमी पार्टी निकाय चुनावों को लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी को 13 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त हुए जबकि लगभग 41 लाख लोगों ने आप का समर्थन किया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान संजय सिंह ने भाजपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य भर में चल रही स्टेट जीएसटी की छापेमारी को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छापेमारी का कहर यूपी में है। जिन्होंने अपने कंधे पर रख कर भाजपा को जिताया उन्हीं व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। बुल्डोजर और छापेमारी की नीति से लोगों के मन में आतंक पैदा होता है ना कि कानुन का राज स्थापित होगा।

पढ़ें :- अरविंद केजरीवाल ने रामलला के किए दर्शन, कहा- राम मंदिर चढ़ावा चोरी 'महापाप'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com