मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

भाई ने बहन को नम आंखों से किया विदा, सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो हुआ वायरल,देखें

इंडिया वॉइस

ससुराल सिमर का फेम शोएब इब्राहिम की बहन सबा का निकाह बहुत अच्छे से हुआ है । अब शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस फोटो और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है। शोएब के फॉलोअर्स उनके व्लॉग का इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें

ससुराल सिमर का फेम शोएब इब्राहिम की बहन सबा का निकाह बहुत अच्छे से हुआ है । अब शादी के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और फैंस फोटो और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे है।  शोएब के फॉलोअर्स उनके व्लॉग का इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच उन्होंने इंस्टा पर तस्वीरें शेयर की हैं। वही हर कोई शोएब और उनकी वाइफ दीपिका कक्कड़ की जमकर तारीफ कर रहा है। उन्हें बेस्ट भाई और भाभी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनसे काफी खुश भी है।

सोमवार को उन्होंने एक इमोशनल तस्वीर पोस्ट की। इसमें शोएब अपनी बहन का माथा चूमते दिख रहे हैं। उनकी बहन काफी इमोशनल दिख रही हैं। इस फोटो के साथ शोएब ने कोई कैप्शन नहीं दिया है। उन्हें लोगों के कई कमेंट्स मिले हैं।

एक यूजर ने लिखा है, दुनिया का सबसे अच्छा भाई। एक और कमेंट है, इस फीलिंग को जताना बहुत कठिन है। कुछ लोगों ने दीपिका कक्कड़ की भी तारीफ की है और उन्हें बेस्ट भाभी बताया है। एक फॉलोअर ने लिखा है कि भाई, भाभी ने अम्मी, अब्बू की तरफ फर्ज निभाया है

एक वारल वीडियो में शोएब और दीपिका बहन को विदा करने पकड़कर ले जा रहे हैं। इसमें तीनों लोग काफी इमोशनल दिख रहे हैं। उनके चेहरे से पता लग रहा है कि रोए हैं। इसके बाद गाड़ी का सीन दिखाया जाता है जिसमें सबा अपने आंसू पोछती हैं। शोएब खिड़की के बाहर से उनको पकड़े दिखाई देते हैं।

शेयर करें