मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

Uttarakhand News: हल्द्वानी से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला आया सामने, सगे भाई ने नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार

इंडिया वॉइस

Crime News:उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,हल्द्वानी में एक नाबालिक के साथ उसके सगे भाई ने उसे हवस का शिकार बनाया,इस घटना की खबर जब नाबालिक के माँ को मिली, तो उनके होश उड़ गए.वह फौरन कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को सारी बात बताई,और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

शेयर करें

Haldwani News:उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है,हल्द्वानी में एक नाबालिक के साथ उसके सगे भाई ने उसे हवस का शिकार बनाया,इस घटना की खबर जब नाबालिक के माँ को मिली, तो उनके होश उड़ गए.वह फौरन कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को सारी बात बताई,और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार,एक महिला ने कोतवाली पहुंच पुलिस को तहरीर दी और बताया कि वह 15 साल पहले अपने पति से अलग हो गई थी. उनके तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) हुए. अलग होते समय बड़े बेटे को पति अपने साथ ले गया और पत्नी ने छोटे बेटे और बेटी को अपने साथ रखा. महिला किसी तरह अपने बच्चों का पालन-पोषण करने लगी.

करीब 15 साल बाद महिला का बड़ा बेटा (19) अपनी मां और भाई-बहन से मिलने उनके पास पहुंचा. रिश्ते सुधरने लगे, तो वह अपनी 13 वर्षीय बहन को पढ़ाई के लिए अपने साथ पिता के घर ले आया. जिसके बाद एक दिन मौका पाकर उसने बहन से दुष्कर्म किया.

महिला ने आरोपी बेटे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी. हल्द्वानी कोतवाली में तैनात एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है. केस की जांच की जा रही है.

शेयर करें