मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
झारखंड

Budget Session Of Jharkhand Assembly : 25 फरवरी से झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

इंडिया वॉइस

झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट सदन में 3 मार्च को पेश करेंगे। 2 मार्च को सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बजट सत्र में 17 कार्य दिवस होंगे।

jharkhand assembly
शेयर करें

रांची, 24 फरवरी। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस बार बजट सत्र थोड़ा लंबा होने के साथ-साथ कई मायनों में महत्वपूर्ण भी होगा। सरकार की ओर से बजट में कई घोषणाएं सामने आ सकती हैं। तो वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी भी हेमंत सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है। बीजेपी के विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के मुताबिक झारखंड बजट सत्र के पहले दिन झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सदन में अभिभाषण पेश करेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि ये बजट सत्र 25 मार्च तक चलेगा। इस दौरान वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट सदन में 3 मार्च को पेश करेंगे। 2 मार्च को सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। इस बजट सत्र में 17 कार्य दिवस होंगे।

किस दिन सदन में क्या-क्या होगा?

* 25 फरवरी: राज्यपाल रमेश बैस अभिभाषण पेश करेंगे, अध्यादेश की प्रति पटल पर रखी जाएगी, इसके बाद शोक प्रस्ताव रखा जाएगा।

* 26 और 27 फरवरी क सदन में बैठक नहीं होगी, अवकाश रहेगा।

* 28 फरवरी: प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा, राज्य सरकार का उत्तर और मतदान होगा।

* 01 मार्च को सदन में अवकाश घोषित रहेगा।

* 02 मार्च: प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा।

* 03 मार्च: प्रश्नकाल के अलावा वित्तीय वर्ष 2022-23 के आय व्ययक का उपस्थापन।

* 04 मार्च: प्रश्नकाल के साथ-साथ आय-व्ययक पर सदन में विवाद होगा।

* 05 से 06 मार्च को अवकाश घोषित रहेगा।

* 07 मार्च: प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद। सरकार का उत्तर और मतदान।

* 08 मार्च: प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 09 मार्च: प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 10 मार्च: प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 11 मार्च: प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 12 और 13 मार्च को अवकाश घोषित रहेगा।

* 14 मार्च: प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, राज्य सरकार का उत्तर और मतदान।

* 15 मार्च: प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 16 फरवरी से 20 मार्च तक अवकाश घोषित होने के कारण बैठक नहीं होगी।

* 21 मार्च: प्रश्नकाल, मुख्यमंत्री प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 22 मार्च: प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान।

* 23 मार्च -प्रश्नकाल, आय-व्ययक पर वाद-विवाद, सरकार का उत्तर और मतदान, आय-व्यय के विनियोग विधेयक का उपस्थापन और पारण।

* 24 मार्च को प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य होंगे।

* 25 मार्च: प्रश्नकाल, राजकीय विधेयक और अन्य राजकीय कार्य (अगर हो), गैर सरकारी सदस्यों के कार्य (गैर सरकारी संकल्प)।

शेयर करें