मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

डंपर में घुसी रोडवेज बस, आठ यात्री गंभीर घायल, मची चीख-पुकार

HO BUREAU

यूपी के अमरोहा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से रोडवेज बस जा घुसी। जिससे रोडवेज बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

roadways bus accident
roadways bus accident
शेयर करें

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से रोडवेज बस जा घुसी। जिससे रोडवेज बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।

टक्कर लगने के बाद बस में चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि  रोडवेज बस चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ।  मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। जोरदार टक्कर के बाद रोडवेज बस के परखच्चे उड़ गए। रोडवेज बस सीतापुर से दिल्ली जा रही थी। हादसा अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर हुआ।

शेयर करें