मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए 5 सितंबर को होंगे उपचुनाव, 8 को आएंगे परिणाम

Rakesh

चुनाव आयोग ने मंगलवार को सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हुई सीट के अलावा अन्य स्थानों पर उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।

election commission
शेयर करें

नई दिल्ली।  चुनाव आयोग ने मंगलवार को सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है। आयोग ने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ओमन चांडी के निधन के बाद खाली हुई सीट के अलावा अन्य स्थानों पर उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।

वहीं वोटों की गिनती 8 सितंबर को होगी। बता दें कि त्रिपुरा में दो सीटों के अलावा केरल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में एक-एक सीट पर उपचुनाव होंगे। देश के छह राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर 5 सितंबर को उपचुनाव होगा। इसके परिणाम 8 सितंबर को आएंगे।

चुनाव आयोग ने बताया कि यूपी की घोसी, उत्तराखंड की बागेश्वर, बंगाल की धुपगुड़ी, झारखंड की डुमरी, केरल की पुथुपल्ली, त्रिपुरा की बॉक्सानगर और धनपुर सीट पर वोट डाले जाएंगे। इलेक्शन कमीशन ने बताया कि डुमरी सीट पर उपचुनाव जगरनाथ महतो की मौत के कारण हो रहा है। वहीं केरल की पुथुपल्ली सीट पर इलेक्शन ओमान चांडी के निधन की वजह से कराया जा रहा है।

जबकि उत्तराखंड की बागेश्वर सीट पर चुनाव चंदन कुमार दास की मौत और बंगाल की धुपगुड़ी सीट पर भी विष्णु पद रे के निधन के कारण चुनाव हो रहा है। यूपी की घोसी सीट पर दारा सिंह चौहान के इस्तीफे की वजह से हो रहा है। वहीं त्रिपुरा की धनपुर सीट पर प्रतिमा भौमिक के विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण चुनाव हो रहा है।

17 अगस्त तक नामांकनपत्र भर सकते हैं और जांच 18 अगस्त को

त्रिपुरा की दूसरी विधानसभा सीट बॉक्सानगर पर इलेक्शन कराने का कारण सैमसुल हक की मौत है। चुनाव आयोग ने बताया कि चुनावी मैदान में उतरने वाले उम्मीदवारों 17 अगस्त तक नामांकन पत्र भर सकते हैं। इसकी जांच 18 अगस्त को होगी। प्रत्याशी अपना नॉमिनेशन 21 अगस्त तक वापस ले सकते हैं।

टैग: Election
शेयर करें