मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

हरियाणाः यमुनानगर में बिजली के पोल से टकराई कार, चालक गंभीर

Rakesh

यमुनानगर के वर्कशॉप रोड पर एक कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से एक दुकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

accident
शेयर करें

यमुनानगर। यमुनानगर के वर्कशॉप रोड पर एक कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर से एक दुकान भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है।

यमुनानगर के वर्कशॉप रोड पर विष्णु नगर में शनिवार देर रात हादसा हो गया। जिसमें कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इसके बाद कार एक दुकान में जा घुसी। जिससे दुकान का शटर और दीवार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है।

कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना पाकर डायल 112 की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची थी। इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है। गनीमत रही कि इसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन चालक इस हादसे में बुरी तरह से घायल हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

टैग: accident car
शेयर करें