मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
मनोरंजन

एक्ट्रेस उर्फी जावेद के खिलाफ केस दर्ज, नए गाने में Boldness बना मुसीबत?

इंडिया वॉइस

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं जिसे सुन उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि उर्फी जावेद अब लीगल परेशानी में फंसती नजर आ रही हैं।

शेयर करें

एक्ट्रेस उर्फी जावेद को लेकर एक खबर सामने आ रही हैं जिसे सुन उनके फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि उर्फी जावेद अब लीगल परेशानी में फंसती नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, एक व्यक्ति ने उर्फी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उर्फी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने नए गाने में बेहद छोटी और ड्रेस पहनी है। बता दें कि हाल ही में उर्फी जावेद का गाना ‘हाय हाय ये मजबूरी’ रिलीज हुआ है। इसी गाने को लेकर एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है।

उर्फी के खिलाफ दिल्ली के थाने में एक शिकायत दर्ज की गई है। इस शिकायत को किसने दर्ज करवाया है अभी तक उसका नाम तो सामने नहीं आया है, लेकिन उर्फी पर अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उर्फी लेटेस्ट गाने हाय हाय ये मजबूरी के जरिये ऐसा कंटेंट पब्लिश और ट्रांसमिट कर रही हैं जो कि अश्लील है। इस मामले पर उर्फी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बता दे कि उर्फी जावेद का जन्म 15 अक्टूबर 1996 को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उर्फी जावेद के परिवार की बता करे तो बता दे कि उर्फी जावेद की माता का नाम जकिया सुल्ताना है। उर्फी जावेद की एक बहन भी है, जिसका नाम डॉली जावेद है।

उर्फी जावेद ने अपनी स्कूली शिक्षा लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल से हासिल की है। इसके बाद उर्फी जावेद ने लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक की शिक्षा हासिल की है।

इसके बाद उर्फी जावेद ने साल 2020 में टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कामिनी जोशी और दूसरे टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की´की में तनीषा चक्रवर्ती का किरदार निभाया था। इसके बाद उर्फी जावेद साल 2021 में बिग बॉस OTT में नजर आई थी। हालांकि इस शो में उर्फी जावेद कुछ खास नहीं कर पाई थी और जल्द ही शो से बहार भी हो गई थी।

शेयर करें