लखनऊ, 06 जनवरी। पुलिस विभाग के 26 निरीक्षकों को देर रात पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए 01 जनवरी को प्रयागराज में विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक हुई, जिसमें 26 निरीक्षकों को पदोन्नति

