मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखंड में कोरोना के डराने वाले मामले, 24 घंटे में आये 2681 नए केस

इंडिया वॉइस

बुधवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2681 नए केस मिले हैं।

New variant Of Covid Omicron
Covid New Variant: Youth returned from South Africa to Maharashtra, Corona positive, now travelers coming from South Africa will be quarantined for 7 days
शेयर करें

रांची : झारखंड में लगातार कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के सक्रिय 7681 मामले में सबसे अधिक 2217 राजधानी रांची में है। जिले में कुल 88902 पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 85103 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। सबसे अधिक कोरोना के 1196 नए केस रांची से मिले हैं।

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बताया गया कि पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना से 216 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत बुधवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 2681 नए केस मिले हैं। जबकि राज्य में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले में दो मरीज की मौत हुई है।

राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अब 357965 हो गयी है। राज्य में कुल 18192285 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 7681 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 345135 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5149 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 96.41 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है।

शेयर करें