मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
झारखंड

झारखंड के पतरातू में बालू घाट पर अपराधियों ने फूंका पोकलेन मशीन

इंडिया वॉइस

जानकारी के अनुसार बालू माफियाओं से रंगदारी वसूलने के लिए अपराधियों ने यह तांडव किया है। मंगलवार की देर रात अपराधी बालू घाट पर पहुंचे और उन लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाई।

poklan
शेयर करें

रामगढ़ : रामगढ़ और हजारीबाग के बॉर्डर पर पतरातू थाना क्षेत्र अंतर्गत दत्तो बालू घाट पर अपराधियों ने तांडव मचाया है। यहां बालू लोडिंग में लगे एक पोकलेन मशीन को अपराधियों ने फूंक डाला है। इस मामले की पुष्टि बुधवार को पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने की है।

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार बालू माफियाओं से रंगदारी वसूलने के लिए अपराधियों ने यह तांडव किया है। मंगलवार की देर रात अपराधी बालू घाट पर पहुंचे और उन लोगों ने कई राउंड गोलियां चलाई। आतंक मचाने के लिए वहां मौजूद पोकलेन मशीन में आग लगा दी।

इस घटना को लेकर हजारीबाग पुलिस भी अलर्ट हो गई है। यह बालू घाट रामगढ़ और हजारीबाग जिले के बॉर्डर पर स्थित है। घटना को अंजाम देकर अपराधी हजारीबाग जिले की हो रही फरार हुए थे। हालांकि इस पूरे मामले में हजारीबाग पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। गिद्दी थाना पुलिस का कहना है कि जिस जगह पर वह वारदात हुई है वह उनका क्षेत्र नहीं है। उनके थाना क्षेत्र से दत्तो गांव जाने के लिए कोई वैसा रास्ता भी नहीं है।

शेयर करें