रांची, 09 जनवरी। झारखंड की हेमंत सरकार को अत्याचारी अंग्रेजों की सरकार बताते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं चंदनकियारी विधायक अमर कुमार बाउरी ने हेमन्त सरकार पर जमकर हमला बोला। रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाउरी ने कहा कि राज्य में भय का वातावरण है।

