मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
नहाय-खाय के साथ कल से होगी छठ महापर्व की शुरुआत, जानिए क्या है महत्व ? आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने अगले हफ्ते फिलीपींस जाएंगे PM मोदी लग्जरी कार छोड़ जब बुलेट पर निकले प्रेमानंद महाराज, एक झलक पाने के लिए दौड़ पड़े श्रद्धालु टैरिफ और अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ बढ़ती नफरत पर नवनिर्वाचित भारतीय-अमेरिकी सांसद अमीश शाह ने जताई चिंता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश बुलडोजर अब UP का ब्रांड है यहां बनते हैं तो देश-विदेश में इसकी मांग स्वतः बढ़ेगी: CM योगी दिवाली मिलन समारोह में PM मोदी बोले- “विकसित भारत के लक्ष्य को पाना असंभव नहीं” उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी से मिले पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh : नितिन गडकरी की छत्तीसगढ़ को 9240 करोड़ की सौगात, गडकरी ने कहा- छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी होंगी

इंडिया वॉइस

नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है पानी, पावर कम्युनिकेशन, और ट्रांसपोर्ट इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी राज्य आगे बढ़ सकता है।

शेयर करें

रायपुर, 21 अप्रैल। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मेडिकल कॉलेज हॉल में 9,240 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 33 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

‘छत्तीसगढ़ सरकार जमीन दें,मैं पूरे प्रोजेक्ट के लिए पैसे दूंगा’

कार्यक्रम के बाद अपने संबोधन में केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि रायपुर से दुर्ग के बीच यूरोप की तरह ट्रॉम चलाने की परियोजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर से दुर्ग तक बिजली लाइन दे दें। मैं पूरे प्रोजेक्ट के लिए पैसे दूंगा, इससे डीजल का किराया 50 प्रतिशत कम हो जाएगा। इस सड़क पर उन्होंने डबल डेकर बस चलाने की भी अनुशंसा की है। गडकरी ने मुख्यमंत्री के सभी प्रस्तावों को पूरा करने की भी बात कही। गडकरी छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए एक लाख करोड़ रुपये देंगे। शर्त केवल ये होगी कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण का काम जल्द करें।

अमेरिका से भी अच्छी होंगी छत्तीसगढ़ की सड़कें – गडकरी

वहीं नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए वाटर, पावर, ट्रांसपोर्ट और संचार की सुविधाएं जरूरी है। इसलिए केंद्र सरकार ने राज्यों में सड़कें बनाने का काम हाथ में लिया है। उन्होंने कहा कि 5 साल में छत्तीसगढ़ की सड़कें अमेरिका से भी अच्छी होंगी। गडकरी ने कहा कि मैंने अपने दफ्तर में अमेरिकी राष्ट्रपति केनेडी की कही एक बात को चिपका कर रखा है। वो कहा करते थे कि अमेरिका धनवान है, इस वजह से वहां की सड़कें अच्छी नहीं हैं, बल्कि सड़कें अच्छी हैं इसलिए अमेरिका धनवान है।

नितिन गडकरी ने कहा कि किसी भी राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है पानी, पावर कम्युनिकेशन, और ट्रांसपोर्ट इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही कोई भी राज्य आगे बढ़ सकता है। छत्तीसगढ़ में भी हमें ऊर्जा संचार यातायात और पानी से संबंधित व्यवस्थाओं पर ध्यान देना होगा । इससे कृषि बढ़ेगी, कृषि बढ़ेगी तो किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

टैग: chhattisgarh
शेयर करें