Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप में झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन

फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप में झारखंड की सात खिलाड़ियों का चयन

फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम में झारखंड की 7 खिलाडियों का चयन हुआ है।

By Akash Singh 

Updated Date

रांची : भारतीय फुटबॉल संघ ने झारखंड की बेटियों पर भरोसा किया है। यही वजह है कि फीफा अंडर-17 महिला वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम में उसने जिन खिलाड़ियों को चुना है, उनमें सात खिलाड़ी झारखंड से हैं। इसकी सूची शनिवार को जारी हुई है।

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

ये हैं झारखंड की खिलाड़ी

सूची में 33 खिलाड़ियों को देशभर से चुना गया है। संघ ने जो सूची जारी की है, उसमें झारखंड की गोलकीपर अंजली मुंडा (रांची), डिफेंडर सलीना कुमारी (गुमला), सुधा तिर्की, अष्टम उरांव (लोहरदगा), पूर्णिमा कुमारी (सिमडेगा), अंकिता तिर्की (गुमला), विंगर अनिता कुमारी (रांची) और मिडफिल्डर नीतू लिंडा (रांची) को इंडियन टीम में शामिल होने का मौका मिला है। भारतीय टीम का प्रशिक्षण जमशेदपुर में 23 अप्रैल से 31 मई तक चलेगा।

अंडर-18 में भी दिखाया था अपना दमखम

उल्लेखनीय है कि पिछले महीने (मार्च में) जमशेदपुर में सैफ अंडर-18 वीमेंस फुटबॉल टीम में भी झारखंड की छह बेटियों ने इंडियन टीम की ओर से खेलते हुए अपनी काबिलियत दिखाई थी। इसमें नीतू लिंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, एस्टन उरांव, अमीषा बारला और सुनीता मुंडा को भारतीय टीम की ओर से खेलने का मौका मिला था। इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल और बांग्लादेश की टीम ने भाग लिया था।

पढ़ें :- IAS Pooja Singhal Case : तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, हो सकती है बड़ी कार्यवाई

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com