मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
क्षेत्रीय

झारखंड में पूर्व विधायक पर नक्सालियों ने किया हमला, दो सुरक्षाकर्मियों की गला रेतकर निर्मम हत्या

इंडिया वॉइस

उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिस कर्मियों का नक्सालियों ने गला रेत कर हत्या कर दी और उनकी तीन एके-47 रायफल भी छीन ले गए।

naxalite
Naxalites carried out 216 incidents in Jharkhand
शेयर करें

झारखंड : राज्य में आपराधिक मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। मंगलवार को पश्चिम सिंहभूम जिले में बीजेपी के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए, वहीं उनकी सुरक्षा में लगे दो पुलिस कर्मियों का नक्सालियों ने गला रेत कर हत्या कर दी और उनकी तीन एके-47 रायफल भी छीन ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक रहे गुरुचरण नायक पर हमला चाईबासा में हुआ। जानकारी के अनुसार गुरुचरण नायक गोइलकेरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक फुटबॉल मैच में गए थे। वहां यह घटना हुई। गोली चलने की आवाज सुनाई देने पर एक बॉडीगार्ड के द्वारा उन्हें सोनुआ पुलिस थाने पहुंचाया गया। आपको बता दें कि अभी तक एक बॉडीगार्ड का शव मिल गया है और दूसरे का लापता है।

जानकारी के मुताबिक़ नक्सलियों ने इस घटना को जहां अंजाम दिया वह जगह पूर्व विधायक के टुनियां स्थित आवास से सिर्फ दो किलोमीटर दूर है। नक्सलियों ने पहले बॉडीगार्ड की पिटाई की फिर उनका गला रेत कर हत्या दी। फिर उनका हथियार लूट कर वहां से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

शेयर करें