मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

मौसम की करवट से मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना

इंडिया वॉइस

25 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

शेयर करें

Weather Alert : उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। इससे प्रदेश भर में ठंड में और बढ़ोत्तरी हो गई है। माैसम में परिवर्तन के चलते राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी

राज्य के मैदान क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। 25 सौ मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार जिले में सामान्य तापमान 9.7 डिग्री रहेगा जबकि पंतनगर में 5, मुक्तेश्वर में 3.3, नई टिहरी में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी होने के साथ-साथ 7 जनवरी तक मौसम में परिवर्तित होता रहेगा। 5-6 जनवरी के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। यह येलो अलर्ट उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जनपदों में रहेगा।

दिल्‍ली-एनसीआर में भी बारिश का अनुमान 

मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर में 5 से 8 जनवरी के बीच तेज हवा चलने और बीच-बीच में बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्‍ली-एनसीआर में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग ने दिल्‍ली-एनसीआर में 5 से 8 जनवरी के बीच तेज हवा चलने और बीच-बीच में बारिश का भी अनुमान व्‍यक्‍त किया है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्‍ली-एनसीआर में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

शेयर करें