मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
देश

Haryana News: हरियाणा के डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के काफिले का हुआ एक्सीडेंट , CM सुरक्षित पुलिस कमांडो को आई चोटें

इंडिया वॉइस

Deputy Chief Minister Dushyant Chautala: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, कोहरे और धुंध के वजह से हरियाणा के हिसार में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala)के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है,हिसार से सिरसा जाते समय देर रात अग्रोहा के नजदीक ये हादसा हुआ है,

शेयर करें

Chandigarh News: हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है, कोहरे और धुंध के वजह से हरियाणा के हिसार में डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala)के काफिले का एक्सीडेंट हो गया है,हिसार से सिरसा जाते समय देर रात अग्रोहा के नजदीक ये हादसा हुआ है।

इस हादसे में राहत की खबर यह है कि CM दुष्यंत चौटाला बाल-बाल बचे हैं लेकिन काफिले में सवार पुलिस कमांडो को चोटें आई हैं. जानकारी के अनुसार, काफिले में चल रही पुलिस की बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण गाड़ी टकराई है और ये सड़क हादसा हुआ है

 एक दिन पहले ही हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ टूट गया था और वह भी इससे बाल-बाल बचे थे. घटना उस समय हुई थी जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से वह गुरुग्राम जा रहे थे. अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा था कि, “सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी.” विज ने इस हादसे की जानकारी ट्विटर ओर तस्वीर डालकर साझा की थी.

टैग: accident
शेयर करें