1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. कंगना की ‘लॉकअप’ से बाहर हुए चेतन हंसराज

कंगना की ‘लॉकअप’ से बाहर हुए चेतन हंसराज

कंगना रनौत के शो 'लॉकअप' में नया मोड़ आया है, शो में कंटेस्टेंट चेतन हंसराज को बाहर कर दिया गया है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। शो में कंटेस्टेंट की नोंक-झोंक के साथ-साथ उनकी गेम भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। वहीं अब इस शो से कंटेस्टेंट चेतन हंसराज को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

पढ़ें :- थिएटर के बाद अब OTT पर होगा फिल्म "टॉक्सिक" का असली टेस्ट

शनिवार को शो का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चेतन हंसराज रूल्स वाले ब्लैकबोर्ड की ओर जाते हैं और ‘जेलर’ को ‘टेलर’ बना देते हैं। हालांकि उन्हें ऐसा करने से सब मना भी करते हैं, लेकिन इसके बाद भी वह किसी की एक नहीं सुनते। वहीं जब करणवीर बोहरा उनसे पूछते हैं कि अभी तो उन्होंने कहा कि वह जेलर के फैन हैं तो वह गाली देते हुए कहते हैं, “मैं किसी को भाव नहीं देता और न ही ये नियम मेरे लिए मायने रखते हैं।”

चेतन हंसराज अपनी बात को बढ़ाते हुए आगे कहते हैं, “मुझे कोई नियम-कानून नहीं मानना। मैं कैदी हूँ, मैं भी अत्याचार करूंगा।” चेतन हंसराज के इस व्यवहार को लेकर उन्हें सजा मिलती है और उन्हें शो से बाहर तक कर दिया जाता है। चेतन हंसराज की बात पर करण कुंद्रा कहते हैं, “अगर आपकी जगह कोई मुझसे छोटा यहां मौजूद होता तो मुझे नहीं मालूम कि मैं क्या करता। आप मेरे सीनियर हैं, केवल इसी वजह से मैं अपना आपा नहीं खो रहा हूँ। आपके पास एक मिनट का वक्त है, सबको गुडबाय कह दीजिए।”

गौरतलब है, कंगना के शो लॉकअप में चेतन हंसराज ने बीते 20 मार्च को ‘लॉकअप’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री की थी। शो से निकलने वाले वह पांचवें कंटेस्टेंट हैं।

पढ़ें :- बप्पा के आशीर्वाद से शुरू हुआ 'रामायण' का म्यूजिकल सफर, रिलीज हुआ गीत 'जय जय राम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com