मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

जमशेदपुर में छठ पूजा कार्यक्रम में दो गुटों के बीच जमकर हुई मारपीट, फेंकीं कुर्सियां

इंडिया वॉइस

छठ पूजा कार्यक्रम पूरे देश में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। झारखंड में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर है. इस दौरान जमशेदपुर जिले के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर पर छठ पूजा को लेकर होने वाली तैयारियां को लेकर शुरू हुआ विवाद दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया.

शेयर करें

Jamshedpur news: छठ पूजा कार्यक्रम पूरे देश में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। पूर्वांचल और बिहार, झारखंड में विशेष रूप से मनाए जाने वाले त्यौहार छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। आद छठ का दूसरा दिन हैं। वहीं, झारखंड के सिद्धगोरा के सूर्य मंदिर में छठ पूजा के आयोजन को लेकर विधायक सरयू राय और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। कहा जा रहा है कि विधायक सरयू राय के समर्थकों ने भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों के कार्यक्रम स्थल के पास पंडाल लगा दिया था। जिसका रघुबर दास के समर्थकों ने विरोध किया। उसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुई फिर नौबत मारपीट तक पहुंच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दोनों पक्ष एक दूसरे पर वहां पड़ी कुर्सियों और डंडों से हमला करते नजर आ रहे हैं। वहीं, इसमें यह भी दिख रहा है कि भाजपा नेता रघुबर दास के समर्थकों ने विधायक सरयू राय के समर्थकों द्वारा लगाया गया पांड़ाल भी गिरा दिया।

टैग: jharkhand
शेयर करें