मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

यूपी के गाजीपुर में करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत

Rajni

यूपी के गाजीपुर जिले में मरदह कस्बा निवासी सूरज के पांच वर्षीय बच्चे की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।

child death
शेयर करें

लखनऊ। यूपी के गाजीपुर जिले में मरदह कस्बा निवासी सूरज के पांच वर्षीय बच्चे की बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। सूरज का बेटा राजा शनिवार की सुबह खेल रहा था। इसी दौरान खेलते खेलते ट्रांसफार्मर के पास लगे घेरे के पास पहुंच गया। घेरे में करंट आने से बच्चा उसकी चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

आसपास के लोगों ने बताया कि सूरज अपने पिता के साथ कबाड़ इकट्ठा करने जा रहा था। कबाड़ बटोरने के दौरान ट्रांसफर के पास चला गया। घटना के बाद पिता सूरज एवं माता पूजा के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया था।

मरदह थानाध्यक्ष राजेश मिश्रा ने घटनास्थल पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को सूचना दी गई है। घेरे में बिजली कैसे पहुंची, इसकी जांच की जा रही है।

टैग: Child Death
शेयर करें