मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
उत्तराखंड

उत्तराखंड में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथ क्लर्क गिरफ्तार, जीएसटी कार्यालय में था तैनात

Rakesh

हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने नैनीताल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर बाबू दीपक मेहता तीन हजार की रिश्वत मांग रहा था।

Vigilance
शेयर करें

हल्द्वानी। हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने नैनीताल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी कार्यालय में तैनात बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर बाबू दीपक मेहता तीन हजार की रिश्वत मांग रहा था।

एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। एसपी विजिलेंस प्रहलाद मीणा ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी किए गए 1064 नंबर पर ये शिकायत की गई थी कि जीएसटी रजिस्ट्रेशन के नाम पर राज्य कर विभाग के बाबू दीपक मेहता द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है।

जिसकी पुष्टि की गई तो मामला सही पाया गया। इसके बाद बुधवार को टीम ने राज्य कर विभाग में बाबू दीपक मेहता को तीन हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शेयर करें